समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों को गांव तक पहुंचाने के लिए सभी मिलजुलकर काम करेंगे। यह फैसला सपा जिला कार्यकारिणी बैठक में लिया गया।
शनिवार को जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 18 से 27 अप्रैल तक जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के गंावों में पार्टी की लोक कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकरी देने के लिए साइकिल विकास यात्रा निकाली जाएगी।
कहा कि यह यात्रा दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक गांव में पहुंचेगी। इसके लिए दोनों विधानसभाआें को दस भागों में बांटकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने विधानसभा चुुनाव 2017 के लिए अभी से ही कार्यकर्ताओें को तैयारी में जुट जाने की बात कही।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया। वरिष्ठ नेता नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में दोनों विधानसभा क्षेत्रों पर सपा परचम फहराएगी। मऊ- मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डा. निर्भय सिंह पटेल ने कहा कि सपा सरकार ने हर वर्ग संप्रदाय के लोगों के हितों में रखकर काम किया है। संचालन सत्यनारायण पटेल ने किया।
इस दौरान मो. गुलाब खां, गुलाब गुप्ता, गौरीशंकर मिश्रा, अनुज यादव, भोलानाथ खंगार, देशराज यादव, मायादेवी जायसवाल, रमेश यादव, शारदा सिंह पटेल, फिरोज खंा, संतराम पटेल, शिवाकांत बलुआ, सोनू देवी, पंकज यादव, सविता मोदनवाल, लल्लू मोदनवाल, जागेश्वर प्रसाद, रज्जन अली, अफजल अली, फराज खान, मो नसीम मनोज व मंगल यादव आदि मौजूद रहे।