फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण मेला परिसर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामायण मेला परिसर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

चित्रकूट। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने मतगणना स्थल को लेकर रामायण मेला परिसर सीतापुर व नवीन मंडी समिति कर्वी के प्रांगण का आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक अरबिंद कुमार को निर्देश दिए कि रामायण मेला परिसर में बने हाल व कमरों की नाप करा ली जाए कि दोनों विधान सभा क्षेत्रों की बूथों की संख्या के अनुसार ईवीएम मशीन व वीवीपैट के रखने की व्यवस्था किस प्रकार से होगी। इसके बाद उन्होंने मंडी समिति कर्वी का निरीक्षण किया जिसमें गोदाम व टीन शेड को देखा। उन्होंने उप जिलाधिकारी कर्वी से कहा कि अधिशाषी अभियंता के साथ दोनों स्थलों का परीक्षण कर लिया जाये इसके बाद मतगणना स्थल व स्ट्रांगरूम की व्यवस्था करायी जायेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें