फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली एंबुलेंस नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण नवजात की जान चली गई। परिजनों ने रेफर करने में देरी क रने और समय पर एंबुलेंस न मिलने से नवजात की मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र के सरहट निवासी खुर्शीद आलम उर्फ काका ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी ने सीएचसी में नवजात को जन्म दिया था। शुक्रवार की सुबह घर में अचानक नवजात की तबियत बिगड़ गई।
जिससे परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डाक्टर न मिलने पर एक घंटे तक परेशान रहे। इसके बाद डाक्टर ने नवजात की हालत देख उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उसने एंबुलेंस को फोन किया। लगभग डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस आई प्रयागराज ले जाते समय नवजात की मौत हो गई। इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी डा.राजेश सिंह ने बताया कि एंबुलेंस संचालन उनके हाथ में नहीं है। अस्पताल में आते ही नवजात का इलाज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें