खजुराहो फेस्टिवल में बुंदेली कलाकारों को मिलेगा मंच
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में धर्मनगरी चित्रकूट की झलक दिखेगी साथ ही बुंदेलखंड के 17 जिलों के कलाकारों को मंच मिलेगा। आयोजन में बालीवुड की दर्जनों नामचीन हस्तियों के साथ ही धार्मिकता का अहसास कराया जाएगा।
मध्य प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग पिछले चार वर्षों से खजुराहो में फेस्टिवल का आयोजन करा रहा है। बुंदेलखंड संयोजक अजीत सिंह ने शनिवार को धर्मनगरी में बताया कि 17 से 23 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम के संयोजक फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने फेस्टिवल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुंदेलखंड में यूपी-एमपी के 17 जिलों के कलाकारों को फेस्टिवल में मंच मिलेगा और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। समारोह में धर्मनगरी चित्रकूट पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म में बालीवुड के कलाकार देखेंगे। फेस्टिवल 10 दिसंबर तक कलेक्शन जारी है। फि ल्मों के प्रभारी आरिफ शहडोली के पास डेढ़ दर्जन से अधिक फि ल्में जमा हो गईं हैं। आयोजन में धर्मनगरी चित्रकूट से स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज समेत कई अन्य संतों-महंतों को भी आयोजन में आमन्त्रित किया गया है।