फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशी किसानों की फसल कर चट

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की फसल चट रहे अन्ना मवेशी
विज्ञापन

सरैंया। ऐंचवारा गांव सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीण अन्ना जानवरों से परेशान है। खेतों में लगी फसल मौका पाते ही चट कर जाते हैं। फसल बचाने के लिए किसानों ने जानवरों को एक ही स्थान पर बांध दिया है। जिनके खाने पीने की व्यवस्था भी नहीं की गई। हालांकि एचवारा गांव में लाखों रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण हो गया है। इसके बाद भी उसकी शुरूआत नहीं हो पाई।
विज्ञापन

हरीनारायण पांडेय, नरेंद्र द्विवेदी, विनय मिश्र, नवल मिश्र ने बताया अन्ना जानवर खेतों में लगी फसल खा रहे हैं। जिससे परेशान किसानों ने पियारिया गांव के पानी के टंकी के पास सैकड़ाें पशुओं को पकड़ कर बांध दिया है। उनके खाने पीने का इंतजाम भी नहीं किया गया। जिससे उनकी मौत भी हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि ऐंचवारा गांव में गोशाला का निर्माण किया गया है लेकिन इसकी शुरूआत नहीं की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें