बिना बिजली कनेक्शन दिए भेज दिया बिल
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मानिकपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत सरैंया के मजरा मुस्लिम पुरवा में बिना कनेक्शन के बिजली का बिल भेज देने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया।
गुरुवार को बुंदेलखंड किसान विकास समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान के नेतृत्व में शहर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि मानिकपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत सरैंया के मजरा मुस्लिम पुरवा में विद्युतीकरण कार्य नहीं गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आधार कार्ड लेकर चले गये थे। पुरवा मेें विद्युत के खंभे भी नहीं लगाए गए। इसके बाद भी बिजली के बिल ग्रामीणों के घर भेज दिए गए। जिससे ग्रामीण परेशान हैं। इस मौके पर बरकत अली, अब्दुल, सलीम, फरूक, निजाम, मजीद, जान मोहम्मद, कमरूद्दीन, परवीन, मुन्नू आदि मौजूद रहे।