प्रसव उपरांत नवजात की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। शहर के चमड़ा मंडी निवासी प्रसूता को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह उसने नवजात को जन्म दिया। इसके बाद नवजात की हालत बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने स्टाफ पर सही तरीके से इलाज न करने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के चमड़ामंडी निवासी नंदकिशोर की पत्नी सोनादेवी को तेज प्रसव दर्द होने पर परिजनों ने रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसने सोमवार को तड़के उसने पहले बच्चे को जना। परिजनों ने बताया कि लगभग छह घंटे बाद नवजात की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होने लगा। जिस पर स्टाफ से सही तरीके से इलाज कराने को कहा गया लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आरोप लगाया कि इसके बाद जब नवजात बेहोश हो गया तो उसे एसएनसीयू में ले जाया गया जहां बताया गया कि उसकी मौत हो चुकी है।