गंभीर बीमारियों को जन्म देता नशा
नशा न करने लिए किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय नशा व मादक पदार्थ निषेध दिवस पर लोढ़वारा स्थित कांशीराम कालोनी में परख संस्था ने जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में परख संस्था के कार्यकर्ताओं ने कहा कि नशा करने से गंभीर बीमारियां हो जाती हैं। जिनका इलाज भी नहीं हो पाता है। जब नशे की आदत पड़ जाती है तो युवक घर की गृहस्थी भी बेचकर नशा करना शुरू कर देते हैं। इस मौके पर लोढ़वारा प्रधान हरिमोहन यादव,मंगल यादव, अजय यादव, प्रशंाख खरे, वर्षा, चंदन रैकवार व छोटू नामदेव आदि मौजूद रहे।
उधर, मादक पदार्थ तथा उसके अवैध परिहान एवं व्यापार विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने जिले के थानाध्यक्षों,चौकी प्रभारी, पुलिस कर्मियों को नशा न करने की शपथ दिलाई।