फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 17 उपनिरीक्षक गैरजनपद गए, 18 आएंगे

Sat, 14 Nov 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. ने मंडल में 35 पुलिस उपनिरीक्षकों के तबादले किए।
विज्ञापन

चित्रकूट में तैनात 17 दारोगाओं को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। वहीं, 18 नए दारोगा चित्रकूट आएंगे। तबादला सूची में कर्वी, भरतकूप, मानिकपुर, बरगढ़, सरधुआ थानों के प्रभारी भी हैं।
जारी सूची के अनुसार चित्रकूट से हरिश्चन्द्र शुक्ला, अंजनी सिंह, संजय मौर्य, राकेश सिंह, भैयालाल हमीरपुर भेजे गए। इसी प्रकार विनोद राय, अजित पाण्डेय, निशिकांत, शिवआसरे, श्रीप्रकाश यादव, आशुतोष तिवारी, राजकुमार वर्मा बांदा तथा अभयराज सिंह, राजीव सिंह, महावीर त्रिपाठी, राम बाबू महोबा गए।
विज्ञापन

हमीरपुर से सात, बांदा से पांच और महोबा से छह दारोगा चित्रकूट आ रहे हैं। इनमें उमेश सिंह, गंगेश त्रिपाठी, राजेश तिवारी, संदीप तिवारी, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, बलवान सिंह सहित अन्य शामिल हैं। (संवाद)

दस उपनिरीक्षकों के तबादले, तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश
चित्रकूट। पुलिस विभाग में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने 10 उपनिरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। सभी उपनिरीक्षकों को नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची में खोह चौकी प्रभारी इंद्रजीत गौतम को सरधुवा थाने भेजा गया है। अवध नारायण को पहाड़ी से मानिकपुर और राजेश कुमार यादव को मानिकपुर से भरतकूप स्थानांतरित किया गया है। वहीं, सीतापुर चौकी में तैनात बालकृष्ण को सरधुवा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में बहिलपुरवा में तैनात अरविंद कुमार यादव और हारून राशिद खां को पहाड़ी थाने भेजा गया है। अरविंद कुमार पांडेय को सरधुवा से भरतकूप और मऊ में तैनात अनिल कुमार वर्मा को पहाड़ी थाने में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा कल्याणपुर चौकी में तैनात कन्हैयाबक्स सिंह को भरतकूप और मारकुंडी में तैनात मुन्नीलाल को पहाड़ी थाने भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें