फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 17 लाख मरीजों को मिल चुकी आंखों की रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खोही/चित्रकूट। प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. बीके जैन ने चित्रकूट में पांच दशक तक चिकित्सा सेवाओं के लिए समर्पित रहे। उन्होंने अब तक लगभग 17 लाख लोगों की आंखों को रोशनी देने का काम किया है। यूपी, एमपी सहित पूरे भारत के मरीजों को लाभ मिला है।

डॉ. बीके जैन सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के संस्थापक निदेशक और ट्रस्टी थे। उनकी दूरदृष्टि, समर्पण और सेवा भाव ने असंभव को संभव कर दिखाया है। आज सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के प्रमुख नेत्र चिकित्सा संस्थानों में शुमार है। यहां हर वर्ष 1.55 लाख से अधिक नेत्र ऑपरेशन किए जाते हैं। अब तक लगभग 17 लाख से ज्यादा मरीज नेत्र सेवाओं का लाभ ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में चिकित्सालय के 130 प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र हैं, जहां प्राथमिक जांच और समय पर उपचार की सुविधा मिलती है।
-
श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का लगा तांता
खोही। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ. बीके जैन की मौत के बाद श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लग गया। सूचना पर सतना डीएम सतीश एस, एसपी, डॉ नीलेश जैन, प्राचार्य राकेश तिवारी, राजेंद्र गर्ग सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें