साधु संतों ने शुरू की 84 कोसी परिक्रमा
अमर उजाला ब्यूरो
खोही। धर्मनगरी में साधु संतों ने 84 कोसी परिक्रमा बुधवार को शुरू किया। परिक्रमा 6 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगी। जिसमें साधु संत पैदल यात्रा कर क्षेत्र के विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे।
बुधवार को धर्मनगरी के मप्र क्षेत्र के जानकीकुंड स्थित तीर्थ स्थान के भागवत आराधना आश्रम मैथिली गली से महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज, महंत गोविंद दास महाराज के नेतृत्व साधु संतों ने 84 कोसी परिक्रमा की भजन-कीतर्न के साथ शुरूआत किया। पहले दिन कामदगिरी की परिक्रमा करने के बाद रामघाट में स्वामी मत्यगजेंद्र नाथ की पूजा किया। रामसैया के दर्शन किया। भरतकूप में तीर्थ स्थल पर रात्रि को विश्राम करेंगे।
परिक्रमा में महामंडलेश्वर प्रेमदास महराज खेरापति आश्रम जयपुर, संचालक मंहत गोविंद दास, महराज, भागवत आराधना आश्रम मैथिली गली जानकीकुंड आश्रम के व्यवस्थापक सुदर्शन दास महराज, सीताशरण महराज, आनंद दास महराज, अभय महराज, बलराम दास महराज आदि मौजूद रहे। 84 कोषी पक्रिमा 6 मार्च से 4 अप्रैल तक साधू संत करेंगे।