फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ता लगाने व एजेंट बनाने में प्रत्याशी रहे व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चित्रकूट। निकाय चुनाव के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बूथों के पास बस्ते लगाने व एजेंट लगाने के लिए माथापच्ची होती रही । कई निर्दलीय प्रत्याशियों को बस्ते लगाने व एजेंट बननेे के लिए स्वीकृति नहीं मिली। जिससे लोगों में खासी नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

जिले की नगर पालिका चित्रकूटधाम, नगर पंचायत मानिकपुर, नगर पंचायत राजापुर के लिए आज बुधवार को वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने बूथों के पास लगने वाले बस्ते के लिए अपने कार्यकर्ताओं को बस्ते बांटे। जिसमें वोटर लिस्ट व अन्य जरूरी कागज शामिल रहे। इसी तरह से बूथों में प्रत्याशियों के एजेंट की बूथ कर्मचारियों के साथ मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार प्रत्याशी हर बूथ में अपने एजेंटों के पास बनवाने में जुटे रहे। कई निर्दलीय प्रत्याशियों को बस्ते लगाने के कार्यकर्ता नहीं मिले जिससे अपने रिश्तेदारों को बस्ता लगाने के लिए मनाते रहे। रिश्तेदारों ने भी उनसे साफ मना कर दिया कि बस्ते लगाने से दूसरे प्रत्याशियों से बुराई हो जाएगी। जिससे कई निर्दलीय प्रत्याशी निराश दिखे।
विज्ञापन

68 अध्यक्ष पद के दावेदारों में कई को नहीं मिले एजेंट
- मुख्य दल व मुख्य निर्दल दावेदारों के अलावा तमाम के नहीं लग पाएंगे बस्ते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें