चित्रकूट। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने राजस्व बढ़ाने व चोरी रोकने के लिए रविवार को विभिन्न विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र छापेमारी कार्रवाई की। जिसमें अवैध रूप से बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटे गए। मारकुंडी तिराहे पर एक मेडिकल स्टोर पर विद्युत चोरी पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई।
शहर के चेकिंग के दौरान 18 कनेक्शन काटे गए। पौने दो लाख रुपये की वसूली की गई। सब स्टेशन मानिकपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो पावर कनेक्शन व दो बर्फ फैक्टरियों में लाखों का बकाया होने पर कनेक्शन काटे गए। दो लाख 30 हजार की वसूली की गई। पहाड़ी सब स्टेशन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आठ कनेक्शन काटे गए। 30 हजार की वसूली की गई। रानीपुर सब स्टेशन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सात बडे़ बकायदारों के कनेक्शन काटे गए। छह लाख 20 हजार की वसूली की गई। लोढ़वारा सब स्टेशन में पांच कनेक्शन काटे गए। 60 हजार की वसूली हुई। मऊ -राजापुर मेें एक लाख 45 वसूले तथा 25 बडे़ बकायेदारों ने कनेक्शन काटे गए। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता अनिल दुबे, एडीओ राजापुर, अवर अभियंता, परमेश्वर गोराई, सुनील पटेल, विजय बहादुर, शिवप्रसाद मौजूद रहे।
विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलकार काटे कनेक्शन
:- बकायेदारों से की दो लाख तीस हजार की वसूली