खोही(चित्रकूट) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तहसील संघ चालक प्रो. भरत मिश्र कहा कि भारत शक्ति व विज्ञान और संस्कृति में कभी भी पीछे नहीं रहा है । सिर्फ कमी थी तो संगठन की। इसलिये आज आवश्यकता है कि हम सब एकजुट होकर संगठन में रहे और भारत मां की सेवा करे।
शनिवार को बिजावर मंदिर राघव प्रयाग घाट में विजय दशमी पर्व पर आरएसएस के शस्त्र पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे है। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने शस्त्र की पूजा भी की। मालूम हो कि विजय दशमी के दिन ही आरएसएस की स्थापना की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम नाम संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र अग्निहोत्री ने की। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के डॉ. उमेश कुमार शुक्ल,डॉ. अशोक तिवारी,प्रो. इंद्र प्रकाश त्रिपाठी, बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, कार्तिकेय द्विवेदी, सत्यप्रकाश पाठक, शशीकांत,अरविंद मनीष, डॉ. भरत मिश्रा, कुलदीप पांडेय व शुभमराय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
एकजुटता के मंत्र से ही मिलेगी विजय
- आरएसएस के विजय दशमी पर्व पर हुई शस्त्रों की पूजा
अमर उजाला ब्यूरा