अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सोमवार की दोपहर कर्का पड़रिया गांव में महिला की चोटी कट गई। परिजनों ने उसे बेहोशी की अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इसे अफवाह बताया है।
बताया जाता है कि बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के कर्का पड़रिया की रानी देवी पत्नी मुन्ना यादव दोपहर को घरेलू कामकाज के दौरान अचानक बेहोश हो गई। जेठानी गिद्दी देवी ने बताया कि रानी को आंगन में गिरता देख सभी भागकर उसके पास पहुंचे। जहां वह गिरी थी, वहां उसके सिर के कटे बाल भी पड़े थे।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी कोई सूचना थाने में नहीं आई है। कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में चोटी कटने की यह तीसरी घटना है।