फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो के माध्ययम से छात्रों को सिखाएंगे अंग्रेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेडियो के माध्ययम से छात्रों को सिखाएंगे अंग्रेजी
विज्ञापन

:- उच्च प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कक्षा छह के बच्चों के लिए 17 से होगा प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। छात्र-छात्राओं को रेडियो से अंग्रेजी सिखाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए बीएसए कार्यालय में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें रेडियो के माध्ययम से छात्रों को रोचक तरीके से समझाने को कक्षा में शिक्षक भी मौजूद रहेंगे। यह प्रसारण 17 जुलाई से शुरु होगा।
विज्ञापन

मुख्यालय के बीएसए कार्यालय में प्रशिक्षण के दौरान बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बच्चों को रोचक ढंग से अंग्रेजी सिखाने के लिए सर्व शिक्षा यूनीसेफ के संयुक्त सहयोग से आओ अंग्रेजी सीखें रेडियो कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रसारण 17 जुलाई से शुरू होगा। जिसके अंगर्तत कुल 90 एपीसोड का प्रसारण किया जाएगा। प्रसारण का समय सुबह 10 बजकर 45 मिनट से होगा। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी तैयारियां कर लें। जिला समन्वयक संदीप सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम उच्च प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कक्षा छह के बच्चों के लिए है। इस मौके पर अंग्रेजी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद समस्त शिक्षक इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण देगें। इस मौके पर अमित प्रकाश त्रिपाठी, डा. दिनेश द्विवेदी, मार्तण्ड शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें