फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कृषक दुर्घटना योजना के 16 दावों को 80 लाख रुपये की मंजूरी

Wed, 13 May 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत जनपद में 16 दावों के लिए 80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदान की गई।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी और अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे। स्वीकृत धनराशि तहसील कर्वी के बारह, मऊ के दो और मानिकपुर के दो दावों से संबंधित है। यह राशि सीधे हिताधिकारियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से भेजी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजना कृषकों की दुर्घटनावश मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें