फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 डिग्री तापमान पर 46 बने महादानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विश्व रक्तदाता दिवस में अमर उजाला फाउंडेशन, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से जिला अस्पताल व जानकीकुंड अस्पताल में शिविर लगाया गया। जिसमें 46 महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीडीओ डा. महेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक मनोज झा ने किया। 44 डिग्री तापमान के बावजूद 46 महादानियों ने रक्तदान दिया। सीडीओ डा. महेंद्र कुमार ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जिंदगी बचायी जा सकती है। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती। एसपी मनोज कुमार झा ने कहा कि यह शिविर जरूरतमंदों के लिए अत्यंत जरूरी है। एसडीएम इंदु प्रकाश सिंह ने कहा आपके रक्तदान करने से जरूरतमंद व्यक्ति को आसानी से रक्त मिल जाता है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीडी चौधरी ने कहा कि 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र तक रक्तदान कर सकता है। जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डा. ऋषि कुमार ने कहा कि रक्तदान बहुत ही पुनीत कार्य है। जानकीकुंड अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर गोष्ठी की गई। जिसमेें अस्पताल के निदेशक डा. बी के जैन ने कहा कि रक्तदान करने से महा कल्याण होता है। जानकी कुंड अस्पताल में ब्लड बैंक के प्रभारी डा. एबीएस राजपूत ने कहा कि धर्मनगरी में दूर दूर से रक्तदान करने वाले आते है।
रक्तदान कराने में जिला अस्पताल की टीम में अजय सिंह, परामर्शदाता शंकरदीन, धीरेंद्र सिंह, प्रमेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नाजिश वसीम, दीपक सिंह, राकेश सिंह ने सहयोग किया। जानकीकुंड अस्पताल में निदेशक डा बीके जैन, ब्लड बैंक प्रभारी डा. एबीएस राजपूत, राजेंद्र मिश्र, एलटी अतुल सिंह शैलेंद्र सिंह, उत्कर्ष, नेहा राजपूत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें