नारी अदालत में सुनी गई महिलाओं की समस्या
चित्रकूट। महिला समाख्या संस्थान ने महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर नारी अदालत का आयोजन कालूपुर स्थित मंदाकिनी भवन में किया। जिसमें महिला उत्पीड़न के 9 केस को लेकर चर्चा की गई।
नारी अदालत में संस्थान की कार्यक्रम समन्वयक किरनलता ने बताया कि महिला समाख्या उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित है। जिसमें नारी के उत्पीड़न को लेकर आवाज उठायी जाती है। जिले में ब्लाक स्तर पर 5 नारी अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इन अदालतों में महिलाओं संबंधी केसों को नारी अदालत की टीम दोनों पक्षों को बैठाकर सुनवाई की जा रही है। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समाधान भी किया जाता है। यह नारी अदालतें महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा को रोकने में सहायक हो रही है। गांव स्तर पर ही गांव की महिलाओं की समस्याओं का समाधान किया जाता है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम समन्वय वाराणासी रंजना तविारी, रूचि, मायादेवी, सुमन आदि मौजूद रहीं।