कपड़े की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान
सरैंया। अज्ञात कारणों से एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। जानकारी होते ही पहुंचे ग्रामीणों ने तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना के बावजूद समय से फायर ब्रिगेड़ टीम नहीं पहुंच पाई।
रैपुरा थाने के कौबरा गांव में श्रवण चौबे पुत्र शंभू रेडीमेड व जनरल स्टोर की दुकान करता है। शुक्रवार की शाम को वह दुकान बंद कर गांव के घर चला गया। शनिवार को तड़के लगभग चार बजे सूचना मिली कि उसकी दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचे दुकानदार के साथ ग्रामीणों ने तीन घंटे तक प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा लाखों का माल राख हो गया। ग्रामीणों ने पीड़ित दुकानदार को सांत्वना दी है। ग्रामीणों के अनुसार फायर बिग्रेड टीम को सूचना दी गई लेकिन सुबह सात बजे के बाद गाड़ी पहुंची तब तक आग पूरी तरह बुझ चुकी थी।