फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 किमी प्रति घ्ांटे की रफ्तार से आई आंधी, मचाया हाहाका

Wed, 25 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय के विकास भवन के सामने गिरा पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। बुधवार को 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी और उसके बाद हुई मूसलाधार बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। दुकान व घरों की टीन छप्पर हवा में धूल की तरह उडे़।

विशाल पेड़ सड़कों पर गिरकर यातायात प्रभावित किया। विद्युत तारें भी टूट गईं जिससे जिले की विद्युत आपूर्ति देर शाम तक बंद रही।
 तड़के ही तेज हवा के साथ आई आंधी ने विद्युत पोलों को जगह-जगह उखाड़ दिया। जिससे जिले की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। संभावना बनी कि दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी लेकिन अचानक तेज आंधी ने फिर अपना रौद्र रूप दिखाया।
विज्ञापन


मुख्यालय के विकास भवन के सामने और सिंचाई विभाग परिसर के अंदर दो विशाल पेड़ गिरे जिससे मार्ग बाधित हो गया। बस स्टैंड पर शीशम का पेड़ गिरा जिसमें हाई टेंशन की विद्युत तारें भी टूट गई। 50 से अधिक बिजली के पोल उखड़ गए।
विज्ञापन


मानिकपुर, मऊ, बरगढ़, राजापुर, पहाड़ी, शिवरामपुर व भरतकूप प्रतिनिधि के अनुसार आंधी से कई कच्चे घरों की दीवारें और पेड भी गिरे हैं।
 कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डा.नरेंद्र सिंह के अनुसार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई थी।

तापमान दोपहर को 42 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन शाम को फिर 20 डिग्री तक आ गया। आंधी के साथ बारिश से शिवरामपुर पुलिस चौकी का वायरलेस सेटअप खराब हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें