फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रोजगार मेले में 149 को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बरगढ़ में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल शिविर लगाया गया। जिसमें छात्रों को रोजगार देने के लिए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लेकर चयन किया। कुल 432 छात्र-छात्राओं में 149 का चयन किया गया। सभी को नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बरगढ़ में लगाए गए शिविर में मानिकपुर, कनौज, कौशांबी,घाटमपुर, प्रयागराज के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। जिनका साक्षात्कार जेवीएम ग्रुप ऑफ कंपनीज गुड़गांव, मैनेजर ज्ञानेंद्र सिंह व सूरज कुमार ने साक्षात्कार लिया। 103 छात्र का चयन किया गया। इसी तरह से कृष्णा लैंडसंजा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव ने भी छात्रों का चयन किया। जिसने 46 छात्रों चयन किया। इस तरह से दोनों कंपनियों ने मिलकर 149 छात्रों का चयन कर नियुक्ति पत्र भी दिए। इस मौके पर पॉलिटेक्निक कॉलेज बरगढ़ के प्रधानाचार्य संतोष कुमार वैश्य व ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंंट सेल अधिकारी संजीव कुमार सिंह दीपक मिश्रा, चंद्रभान प्रजापति, प्रियंका भारद्वाज, सचिन गुप्ता सहित शाजिया तबस्सुम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें