पहाड़ी (चित्रकूट)। बाइक से गांव जा रहे चचेरे भाइयों को पिकअप ने टक्कर मार दी। एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल हो गया।
कौशांबी जिले के महेवा थाने के शाहपुर उमरांवा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि शिवसागर उर्फ पप्पू (22) व चचेरा भाई रज्जन प्रजापति (23) बाइक से शनिवार की दोपहर को लोहदा गांव जा रहे थे। जैसे ही वह लोहदा मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे पिकप चालक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते शिवसागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रज्जन गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक पिकअप लेकर भाग गया।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। बाइक सवार शिवसागर ने हेलमेट लगाए था। चार भाइयों में सबसे छोटा था।