शिवरामपुर (चित्रकूट)। डायट में डीएल एड(बीटीसी) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। पहले चरण में रैंक के आधार पर कुल 145 प्रशिक्षार्थियों ने प्रवेश पाया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह से डायट परिसर में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने पर प्रशिक्षणार्थियों की लाइन लग गई। इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे
। शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच के लिए कांउटर में रवि गुप्ता और काउंसलिंग टीम में सर्वजीत सिंह, राजनारायण व अनुराग शामिल थे। डायट प्राचार्य रामपाल सिंह ने बताया कि कुल दो सौ सीटें हैं। जिसमें प्रथम चरण में 171 की सूची जारी की गई है और शनिवार को 145 लोगों ने प्रवेश लिया है। इसके लिए सामान्य की रैंक-8561, ओबीसी-11715, एससी- 72908 स्टेट रैंक वालों को प्रवेश दिया गया है।