फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव कराने को कई बिंदुओं की प्रोजक्टर से दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोस चुनाव कराने के लिए प्रोजेक्टर से दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन आयोग से नियुक्त मास्टर ट्रेनर अमित सिन्हा ने अधिकारियों को लीडरशिप व मोटिवेशन की जानकारी दी। लोकसभा चुनाव कराने के लिए अधिकारी व कर्मचारियों को इस तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बुधवार को मास्टर ट्रेनर अमित सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि कार्यशाला का आयोजन तीन दिन चलेगा। कहा कि लीडर वह अच्छा होता है जो अपनी टीम को लेकर चले और उस टीम में कोई गलती करता है तो समझाएं और वह टीम के साथ मानवता से कार्य करें। टीम लीडर को कितने संसाधन है और कहां, कैसे उपयोग करना है उसकी जानकारी होना चाहिए। उन्होंने कई बिंदुओ पर प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह ने अधिकारियों से कहा कि कार्यशाला में जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसे गुणवत्तापूर्ण सही ढंग व सोच समझकर सीखें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप जिलाधिकारी इंदुप्रकाश, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश सिंह, उप कृिष निदेशक टीपी शाही, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश नायक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह , जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें