5-6 मई को शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि चुनाव को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए दो दिन रोक लगाई है। यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव को निर्देशित किया है कि पांच व छह मई को शहर कर्वा में भारी वाहन प्रवेश न करें। इसके लिए सीतापुर बस स्टैंड, बेड़ी पुलिया, लोढ़वारा मोड़ तथा खोह पुलिस लाइन के पास से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। खदानों में गाड़ियों के लोडिंग का कार्य पूर्ण रूप से बंद होगा। ब्यूरो