चित्रकूट। खनिज सामग्री ढोने वाले डंपर व ट्रकों से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। जिससे जिले के निवासियों में आक्रोश व्याप्त है। ज्ञात हो कि पहाड़ी थाने अंतर्गत पहाड़ी राजापुर मार्ग में तेज गति से आए ट्रक ने मंगलवार को बाइक में टक्कर मार दिया था। जिसमें अरुण कुमार पुत्र मुन्ना की मौत हो गई। तीन युवक घायल भी हो गए थे। उसके दूसरे दिन फिर इसी रोड में एक डंपर ने बाइक में सवार एक युवक व एक महिला को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही दोनो की मौत हो गई। माकपा के मंडल सचिव रूद्ध प्रसाद का कहना कि ट्रक मालिकों से पुलिस मिली रहती है। जिससे ट्रक ड्राइवर नियमों को ताक कर गाड़ी चलाते हैं। दोनों दिनों की घटनाओं में बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
जानलेवा साबित हो रहे खनिज सामग्री ढो रहे वाहन
शहर में भी इनकी रफ्तार पर नहीं रहता काबू