फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हाईबा ने बाइक सवार नाती-नानी को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। तेज रफ्तार ओवरलोड गिट्टी लदे हाईवा (ट्रक) ने थानाक्षेत्र के नोनार श्रमदान के पास सामने से आई बाइक में टक्कर मार दी। जिस पर सवार नानी-नाती सड़क पर जा गिरी, हाईवा दोनों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक समेत चालक को पकड़ा गया। दुर्घटना में नानी नाती के शव क्षत विक्षिप्त होकर सड़क के दोनों ओर छिटक गए थे।
विज्ञापन

बुधवार अपरांह लगभग दो बजे राजापुर के ग्राम कनकोटा निवासी प्रेमचंद पुत्र कुबेर अपनी नानी जगिया पत्नी जागेश्वर निवासी खरसेड़ा थाना पहाड़ी को बाइक से छोड़ने खरसेड़ा आ रहा था। पहाड़ी थानाक्षेत्र के नोनार श्रमदान के समीप ओवरटेक करने के चक्कर में हाईवा ने सामने से आई बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक समेत दोनों सवार हवा में लगभग 10 फीट उछल कर सड़क पर जा गिरे इसके बाद बेकाबू ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिससे नानी व नाती की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से ट्रक समेत चालक को पकड़ा गया और पुलिस के पहुंचने पर हैंडओवर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी दीनदयाल सिंह ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों के पंचनामा बाद पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार नाती-नानी को कुचला
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने हाईवा समेत चालक को पकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें