फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर योजना से विकास की जगी आश

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस कॉरिडोर योजना से विकास की जगी आस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। डिफ ेंस कॉरिडोर योजना के अंतर्गत धर्मनगरी में यूपी डिफेंस एक्सपो कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। जिसके तहत यूपी एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चित्रकूट में स्टाल लगाएगा। तीनों सेनाओं और रक्षा प्रतिष्ठानों के स्टाल भी लगेंगे। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र के निवासियों की आश जगी है कि इस क्षेत्र में निजी उद्यमी कल कारखाने लगाएंगे। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना जताई गई है। उधर शासन से चित्रकूट की हवाई पट्टी के लिए एयरोड्रम का लाइसेंस मिलने पर भी विकास की उम्मीद जताई गई है।
धर्मनगरी में दिसंबर माह में यूपी एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चित्रकूट में स्टाल लगाएगा। जिसमें निजी उद्यमी भी आएंगे। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई। प्रारंभिक योजना के तहत चित्रकूट में एक दिवसीय कार्यक्रम होगा। जिसमें निजी क्षेत्र से अधिक स्टॉल तीनों सेनाओं और रक्षा प्रतिष्ठानों के होंगे। जिसमें बताया जाएगा कि क्या-क्या उत्पादन कर रहे हैं। तकनीक क्या है और उन्हें जरूरत क्या है।
विज्ञापन


जिले का होगा विकास
चित्रकूट। व्यापारी पंकज अग्रवाल, शानू गुप्ता, सुनील द्विवेदी, महेश साहू, योगेश जैन, अंकित पहारिया, राहुल गुप्ता, धर्मचंद्र, गोलू व ज्ञानेंद्र त्रिपाठी आदि का कहना है कि डिफ ेंस कॉरिडोर योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बुंदेलखंड क्षेत्र में कल कारखाने लगने से क्षेत्र का विकास होगा। साथ ही युवकों को रोजगार मिलेगा। एयरोड्रम का लाइसेंस मिलने पर भी यहां का विकास तेजी से हो सकेगा।

डिफेंस एक्सप्रो कार्यक्रम की संभावना
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बताया कि डिफेंस एक्सपो कार्यक्रम कई जगह हो चुके हैं। चयनित स्थान कानपुर मेरठ व झांसी में आयोजन हो चुका है। इसी क्रम में चित्रकूट शामिल है लेकिन अभी औपचारिक कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। इस दिशा में पहले से ही काम जारी है। एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई हो रही है। एक टीम किसानों से सर्किल रेट पर बातचीत कर रही है।
विज्ञापन


एयरोड्रम का मिला लाइसेंस
चित्रकूट। धर्मनगरी के देवांगना हवाई पट्टी को शासन से लाइसेंस मिल चुका है। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बताया कि इस दिशा में जिला प्रशासन की पूरी तैयारी है। सभी औपचारिकताएं पूरी है सिर्फ वन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने की देरी है। इसके बाद से चित्रकूट से हवाई सेवा शुरु हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें