फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुबकी लगाने धर्मनगरी में जुटे हजारों श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

डुबकी लगाने धर्मनगरी में जुटे हजारों श्रद्धालु

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बुधवार को मलमास माह की अमावस्या की तैयारी के एक दिन पहले मंगलवार से ही हजारों श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचने लगे हैं। रेलवे स्टेशन सहित बस स्टैंड पर भीड़ देखी जा रही है। पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओें के आने की संभावना जताई जा रही है। जिसके लिए यूपी व एमपी प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

कामदगिरी की परिक्रमा लगाने के लिए श्रद्धालु ट्रेन, व अन्य वाहनों व पैदल यात्रा कर धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। अमावस्या की तैयारी के लिए जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने अधिकारियों की बैठक लेकर जल संस्थान, जल निगम, नगर पालिका, बिजली विभाग को मेला की व्यवस्था का आदेश दिया था। इसके साथ ही मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की है। मेला 13 से लेकर 15 जून तक चलेगा। पुलिस अधीक्षक मनोज झा ने मेला की व्यवस्था के लिए धर्मनगरी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वही एमपी के प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल भी मेला क्षेत्र में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें