फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिणेतर कर्मचारियों ने बनाई आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन

:- 18 को लखनऊ में सौंपेंगे मुख्यमंत्री को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक सोमवार को शहर के सीआईसी कॉलेज में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि जिले के शिक्षणेत्तर कर्मचारी 18 जुलाई को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास जाकर ज्ञापन देंगे।
बैठक में प्रदेश महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पिछली सरकारों ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगों के संदर्भ में शासनादेश जारी नहीं किया। वर्तमान सरकार शासनादेश जारी करने के लिए आश्वासन दे रही है लेकिन शासनादेश जारी नहीं किया जा रहा है। जिससे शिक्षणेत्तर कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। मंडल अध्यक्ष भइयालाल ने कहा कि मांगे न माने जाने से कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं। जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने कहा कि अधिक से अधिक कर्मचारी लखनऊ पहुुंचर धरना प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर लवकुश मिश्र, अनूप शुक्ला, बाबूलाल,पुष्पेंद्र राकेश सिंह, शिवकुमार, संजय, गंगा प्रसाद, प्रसून पाठक, शिवाधर, विनय, संजय कुमार, ललक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें