फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 125 महिलाओं ने सीखा ई-रिक्शा चलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मिशन शक्ति योजना के तहत दस दिवसीय प्रशिक्षण में 125 महिलाओं ने ई-रिक्शा चलाना सीखा। समापन पर महिलाओं को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

जेपी इंटरमीडिएट काॅलेज कर्वी में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एसएल व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महेंद्र नाथ ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र बांटे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। महिलाएं ई-रिक्शा चलाकर परिवार की आर्थिक मदद कर सकती हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक राकेश कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। संचालन बैजनाथ सिंह ने किया ने किया। प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश तिवारी, गौरी कुशवाहा, सीमा, रुबी, मनीषा कुशवाहा, सुधा, अर्चना सहित सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें