फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास निर्माण की नहीं मिल रही किश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास निर्माण की नहीं मिल रही किस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सीतापुर के तीर्थराजपुरी के ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त नहीं दी जा रही है। इतना ही नहीं जीओ टैग के नाम पर रुपयों की मांग की जा रही है। सोमवार कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उन्हें पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। पहली किस्त मिलने के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य भी शुरू कर दूसरी किस्त मिलते ही निर्माण कार्य पूरा करा दिया है, लेकिन अब उन्हें आवास की तीसरी किस्त नहीं दी जा रही है। आरोप लगाया कि जेई अजय नामदेव जीओ टैग के नाम पर रुपयो की मांग कर रहे हैं। इसीके चलते तीसरी किस्त जारी नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कराकर आवासों की तीसरी किश्त दिलाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर बब्बू, मइयादीन, रामसजीवन, अवधेश, सुरेन्द्र, लंग्गू, चुन्नी, कमलेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें