चित्रकूट। भट्ठे में ईंट पथाई के नाम पर एडवांस रुपये लेने के बाद मजदूरी न करने और रुपये न लौटाने पर 12 मजदूराें के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला दो साल पुराना है।
रैपुरा थाने के इटवा गांव निवासी चंद्रकिशोर ने बताया कि वह हरियाणा के एक ईंट-भट्ठे में मजदूरी कराने के लिए मजदूर ले जाता है। इसके लिए भट्ठा मालिक से पेशगी के लिए रुपये लेता है। बताया कि रानीपुर कल्याण गढ़ निवासी रामदीन को 21 अगस्त 2024 को 18 हजार, कर्का पडरिया निवासी राजेश 20 हजार, रमेश 20 हजार, बजहा निवासी विकास ने 18781 रुपये, राज कुमार ने 35 हजार, दुधवनिया निवासी राम खेलावन ने छह हजार, सुशील व लवकुश ने 32 हजार, कोलिहाई निवासी सौखी लाल ने 20 हजार, मझोल ने 13733 रुपये, राजेश ने सात हजार रुपये, रामचन्द्र ने पांच हजार रुपये, अरुणचंद्र ने रुपये लिया है।
इसके बाद सभी ईंट पाथने नहीं गए। अब रुपये मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में कोर्ट की शरण लेना पड़ा। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी मजदूरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।