कलक्ट्रेट परिसर से मानिकपुर सीट के लिए पर्चा लेकर बाहर निकलते अपना दल एस के जिलाध्यक्ष व अन्य पदा
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सपा व अपना दल समेत 12 लोगों ने 17 पर्चे लिए। चित्रकूट विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार को कुल पांच प्रत्याशियों ने आठ नामांकन पत्र लिए। उधर, मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए सात लोगों ने नौ पर्चे लिए। लगातार चौथे दिन किसी ने भी अभी नामांकन दाखिल नहीं किया है।
पहले दिन मंगलवार को कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए थे। इनमें चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के लिए आठ और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 प्रत्याशी शामिल हैं। बुधवार को दोनों विधानसभा सीटों के लिए कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।
चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से कुल छह नामांकन पत्र लिए गए। इसी तरह मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए तीन लोगों ने पर्चा लिया। गुरुवार को चित्रकूट से तीन लोगों ने नामांकन पत्र लिए। मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए भी तीन प्रत्याशियों ने पर्चे लिए।
अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मानिकपुर विधानसभा सीट के लिए अपना दल के जिलाध्यक्ष रामसिया ने एक सेट, अपना दल के नाथूराम ने तीन के अलावा केशव प्रसाद, पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, संजय कुमार, अविनाश चंद्र त्रिपाठी व प्रभाकर प्रसाद पांडेय ने एक- एक सेट में नामांकन पत्र लिए।
इसी तरह चित्रकूट विधानसभा सीट से शिवसागर पांडेय ने एक, सपा प्रत्याशी अनिल प्रधान पटेल ने चार, संजय कुमार, कमल बिहारी, अविनाश ने एक-एक सेट में नामांकन कराने के लिए पर्चे लिए।