चित्रकूट। ग्राम सचिवालयों में उपस्थित न रहने वाले लेखपालों के खिलाफ जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। सत्यापन में 12 लेखपाल अनुपस्थित पाए गए हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से सचिवालयों में लेखपालों की उपस्थिति का आकस्मिक सत्यापन कराया। जिसमें कर्वी तहसील क्षेत्र में आठ लेखपाल, मऊ में दो, मानिकपुर व राजापुर में एक-एक लेखपाल अनुपस्थित मिले। बताया कि अनुपस्थित पाए गए सभी लेखपालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। (संवाद)