13 परीक्षार्थियों ने छोड़ी डीएलएड परीक्षा
चित्रकूट। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित दो दिवसीय डीएलएड की परीक्षा चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी में सम्पन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 481 परीक्षार्थियों में 468 ने परीक्षा दी जबकि 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पर्यवेक्षक डायट प्रवक्ता अखिलेश कुमार पांडेय और प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान ने निरीक्षण किया। शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं संपादित होने पर केन्द्राध्यक्ष फू लचन्द्र चंद्रवंशी, रामबचन सिंह, वीरेंद्र शुक्ला सहित सभी परीक्षा में सहयोग करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के कार्य पर संतोष जताया। केंद्राध्यक्ष फूचंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि परीक्षार्थियों को बैठने के लिए 8 कमरों में व्यवस्था की गई थी और सभी कक्ष में 3-3 कक्ष निरीक्षक लगाए गए थे। ब्यूरो
---------------------------------------------
90 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा
चित्रकूट। हाईस्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन के 9वें दिन 90,260 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। अब 45,414 कापियाें का मूल्यांकन शेष बचा है। उप नियंत्रक डा. रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि 21-22 को होली पर्व का अवकाश रहेगा और मूल्यांकन कार्य नहीं होगा। उप नियंत्रक ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल की 77,742 में 22,565 शेष हैं इसी तरह इंटर में कुल 57,932 में 22,849 कापियां मूल्यांकन के लिये बची हैं।
एक सप्ताह के अंदर संपूर्ण कापियों का मूल्यांकन हर हाल में पूरा करना है। कापियों का मूल्यांकन 15 दिन के अंदर पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।