फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थी समेत दो घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षार्थी समेत दो घायल, रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। राष्ट्रीय राजमार्ग के सुरौंधा अशोक चौराहे के पास स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे महाविद्यालय से परीक्षा देकर वापस घर आ रहे एक छात्र सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर किया गया है
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के बबुरा गांव का छात्र संदीप पाल (22)पुत्र सुग्गापाल बीए की परीक्षा देने के लिए कैलाश नाथ शंकर महाविद्यालय मऊ में परीक्षा देेने के लिए गया था। उसके साथ गांव का लवकुश (21)पुत्र बबलू पाल परीक्षा दिलाने के लिए गया था। दोनों एक साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में सुरौधा गांव के पास स्थित अशोक चौराहे पर एक अज्ञात स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत अधिक गंभीर होने पर प्रयागराज के लिए रेफर किया गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें