पदयात्रा में ग्रामीणों को समझा रहे भाजपाई
पहाड़ी। भाजपा की पदयात्रा विकास खंड पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में पहुंची। जहां सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने ग्रामीणों की समस्या सुनी। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। अरकी गांव में विधायक ने कहा कि गांव, गरीब, किसानों व सभी वर्गों के लिए मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाएं शुरू किया। भाजपा कार्यसमिति के सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास मूलमंत्र को लेकर प्रधानमंत्री ने जाति व वर्ग भेद की संकीर्ण भावनाओं से ऊपर उठकर गरीबों क े विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस मौके पर चित्रकूट विधानसभा प्रभारी अर्जुन शुक्ला, रामप्रकाश पाल,श्याम नारायण शुक्ला, अभिनव द्विवेदी, सुखेंद्र जायसवाल, अभिनव द्विवेदी, ब्रम्हदेव त्रिपाठी, नवल सिंह चंदेल, श्रवण पटेल, रतनलाल मारवाड़ी, प्रकाश चंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। उधर, शिवरामपुर में जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई।