फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्सर को हरा भदोही पहुंचा फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्सर को हरा भदोही पहुंचा फाइनल
विज्ञापन

चित्रकूट। शहर के स्टेडियम में चल रहे चित्रकूट चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में बिहार की बक्सर को भदोही ने आसानी से पांच विकेट से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
मंगलवार को टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर के बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 114 रन बना सके। जवाब में भदोही की शुरुआत खराब रही लेकिन शैलेश राय ने 18 गेंद में 44 रन बनाकर टीम को संकट से उबार लिया। 15वें ओवर में पांच विकेट खोकर टीम ने जीत हासिल कर ली। बुधवार को टूर्नामेंट में हरियाणा पानीपत का मुकाबला बांदा से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, डा.विकास मिश्र, रामशंकर शर्मा, अनिरुद्ध त्रिपाठी, हबीब खान, आदर्श सिंह, संतोष धुरिया, सर्वेश निगम, कमलेश कुमार, शशी भूषण, मयंक, राहुल, बउआ, मिंटू, पीरअली, मोनू व सुगंध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें