फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- 02 सीकेटीपी- 6 व 13 परिचय- प्रमोदवन में मंदाकिनी नदी में नहाते कुछ लोग और रामघाट में बाढ़ नियंत्रण के निर्देश देते डीएम व

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमोदवन जानकीकुंड में बढ़ रहा जलस्तर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट/राजापुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया। गुरुवार को वह धर्मनगरी स्थित मंदाकिनी नदी का जल स्तर देखा और अन्य कामाें की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता नगर पालिका नरेंद्र मोहन मिश्रा को निर्देश दिए कि नदी में लगे पोल में रस्सी बांधी जाए। खतरे के निशान को चस्पा किया जाए। गुरुवार को रामघाट की सीढ़ियों से पानी कम होना शुरू हुआ लेकिन प्रमोदवन व जानकीकुंड में जलस्तर ज्यादा वृद्धि नहीं हुई।
विज्ञापन

सप्ताहभर से हो रही बारिश मंदाकिनी नदी व यमुना नदी में बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने बाढ़ की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि गुरुवार को मंदाकिनी नदी का जल स्तर कुछ कम हुआ है। निरीक्षण में जिलाधिकरी ने निर्देश दिए की लाउडस्पीकर के माध्यम से बाढ़ की जानकारी दी जाए। जिलाधिकारी ने पूर्व में आयी बाढ़ की जानकारी ली। बताया गया कि वर्ष 1993 व 2003 में बाढ़ ज्यादा आयी थी। इसके बाद जिलाधिकरी सीतापुर तिराहे का निरीक्षण किया जहां सड़क ठीक कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। उन्होंने बेड़ी पुलिया तिराहे का निरीक्षण किया। सड़क में पानी भरा होने पर मोटर पंप लगाकर पानी निकाला जाए। बडे़ वाहनों को शिवरामपुर रोड से निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें