अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर (चित्रकूट)। सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटर वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्र मानिकपुर का जवाहर नवोदय विद्यालय बनाया गया है, जहां तीन विद्यालयों के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय, योगीराज हाडिया विद्यालय व संत थामस स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। पहले दिन 102 परीक्षार्थियों में दो गैर हाजिर रहे।
परीक्षा के लिए सेंटर में पांच कक्ष बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजकर 30 मिनट से एक बजकर 30 मिनट तक होगी। मुख्य नियंत्रक डॉ. टीएन त्रिपाठी होंगे। डिप्टी नियंत्रक संजय नंदा को बनाया गया है। परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
चित्रकूट। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के सूचना टेक्नोलाजी तथा 12 वीं में विज्ञान की परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र खत्म होने के एक घंटे के अंदर उत्तर पुस्तिकाएं भेजना अनिवार्य है। कापियां प्रतिदिन डाक विभाग के माध्यम से इंस्योर्ड बीमा पार्सल से रीजनल दफतर को भेजने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की है।
-जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर बना सेंटर