चित्रकूट। शुक्रवार की शाम को नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिले में पहले चरण में 22 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिले में एक नगर पालिका व दो नगर पंचायत के अध्यक्ष पद व कुल 49 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने पहले से ही निर्वाचन अधिकारी व सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी है।
जिसमें नगर पालिका चित्रकूटधाम कर्वी में 25 वार्ड हैं। मानिकपुर व राजापुर नगर पंचायत में 12- 12 वार्ड हैं। शुक्रवार को प्रदेश निर्वाचन आयोग ने जब तारीखों का ऐलान किया तो उसमे पहले चरण में चित्रकूट जिले का भी नाम आने पर सरगर्मियां तेज हो गई। उप निर्वाचन अधिकारी विजय नारायण पांडेय ने बताया कि जिले में 22 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए तैयारियां पहले से की जा रही हैं। जिले में तीन अध्यक्ष व 49 वार्ड सदस्य के लिए मतदान होगा।
जिले में 22 नवंबर को होगा मतदान
- नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही सरगर्मियां तेज
-सभी दलों के दावेदारों की धड़कनें बढीं
- जिले में तीन अध्यक्ष व 49 वार्ड सदस्यों का होगा चुनाव