चित्रकूट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में करीब 1120 मरीजों का इलाज किया। सभी केंद्रों पर डॉक्टर मौजूद रहे।
मरीजों को जांच कर दवाएं दी गईं, लेकिन कई केंद्रों में जांच की सुविधा न होने की वजह से सीएचसी व जिला अस्पताल भेजा गया। शहर के सीएमओ कार्यालय के पीछे स्थित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर आशुतोष श्रीवास्तव ने कुल 38 मरीज देखे गए। इनमें पांच बच्चों के साथ 18 पुरुष व 15 महिलाएं रहीं। यहां पर सभी जांच की सुविधा न हाेने से इसमें से करीब 10 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया।
इसी तरह सीतापुर पीएचसी में डॉ अरुण कुमार पटेल ने कुल 66 मरीजों को देख कर दवाएं लिखीं। इसमें 11 बच्चों के साथ 38 महिलाएं रहीं। इसी तरह सरधुवा पीएचसी में भी 11 बच्चाें के अलावा 24 पुरुष व 15 महिलाएं पहुंची। पीएचसी बछरन, बिहरवा, बियावल, खोह में भी महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक रही।
वहीं अन्य केंद्रों में पुरुषों की संख्या अधिक रही। गनीवा, बिहरवा, इटवा डुडैला, सरधुआ व सीतापुर में बच्चों की संख्या 10 से अधिक रही। उधर, सीएमओ डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों में कुल 1120 मरीजों का इलाज किया गया है।