फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य शुरू होने पर आत्मदाह का निर्णय वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य शुरू होने पर आत्मदाह का निर्णय वापस
विज्ञापन

चित्रकूट। सभासद सुशील श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा कि वार्ड 18 मेें सड़क निर्माण न होने पर छह जुलाई को आत्मदाह करने की घोषणा की थी। इस बात की जानकारी होते ही अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज नेे सड़क के गड्ढा भरने का कार्य शुरू कर दिया है। काम शुरू हो जाने से आत्मदाह की घोषणा को वापस ले लिया है।
------------------------------------
नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा पानी
चित्रकूट। नगर पंचायत मानिकपुर सरहट के पटेल नगर के वाशिंदों ने नाली निर्माण को कराने को जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है। जिसमेें कहा गया है इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गया। इसके बाद भी नाली नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

पटेल नगर के निवासी फुरका सिंह, सिपाही लाल, हीरालाला, मीनाबाई, रामकिशोर, बाबूलाल, रामऔतार, जगदीश,मोहन आदि ने दिए गए पत्र में बताया कि मोहल्ले में आरसीसी सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क निर्माण के बाद नाली का निर्माण नहीं किया गया। जिससे घरों से निकालने वाला पानी सड़क में बहता रहता है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। बरसात का मौसम आने वाला है। नाली का निर्माण नहीं किया गया तो घरों के अंदर पानी घुस जाएगा तो घर भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन

-------------------------------------------------
मुख्यमंत्री को भेज पत्र
चित्रकूट। एनई मिशन डेविड एसके जय ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र मेें आरोप लगाया है कि शहर के भैरो पागा मोहल्ले में ईसाई समुदाय का कब्रिस्तान बना हुआ है। जिसमें कुछ असामाजिक तत्व जमीन में कब्जा करना चाहते हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके लिए अधिकारियों को पत्र भी दिया जा चुका है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें