फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मूसलाधार बारिश से 11 कच्चे मकान गिरे, सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो न-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/राजापुर। जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।शहर की सड़कों से ग्रामीण इलाकों तक पानी ही पानी है। कच्चे मकान गिर रहे हैं और गलियों में जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके चलते शहर के मिशन रोड, एलआईसी तिराहा, पटेल तिराहा सहित कई मार्गों में पानी भर गया। इससे आवागमन बाधित रहा। कुछ सरकारी कार्यालयों के परिसरों में भी पानी घुस गया। बारिश के कारण कामकाज ठप और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। राजापुर कस्बे में कई स्थानों पर पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से निकलना दूभर हो गया। कर्वी-राजापुर बाईपास तिराहे पर झोपड़ी में पानी भर जाने से कपिल देव बाजपेयी की गृहस्थी डूब गई। आजादपुरवा में घनश्याम, उमेश, सुखलाल के कच्चे मकान ढह गए। इसी तरह डुडैली में घनश्याम विश्वकर्मा, बरूवा में नाथू राम, होरिल, मतोला, श्याम व रायपुर में अनीश, बेराऊर में धनपतिया और फूलकुमारी के कच्चे मकान बारिश में गिर गए। एसडीएम पूजा गुप्ता ने बताया कि लेखपालों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। इसके अलावा खोही, मानिकपुर, मऊ, भरतकूप क्षेत्र में भी अधिक बारिश से रास्तों में पानी भर गया है। उधर, गनीवा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी के अनुसार बृहस्पतिवार को 29 एमएम बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें