सफाईकर्मी को पीट लहराए तमंचे
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी शिवरामपुर के ग्राम बैहार के सफ ाईकर्मी नीतेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि जिला पंचायत से ग्राम अगरहुंणा में कार्यरत है। शनिवार की देर शाम को जब वह ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था तभी रास्ते में गांव के चार अज्ञात लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए साइकिल रोक लिया। बताया कि लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जान से मारने की नीयत से तमंचा निकाल कर फ ायर किया जो मिस हो गया। शोरगुल मचाने पर गांव के कुछ लोग व परिजनों ने आकर जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने धमकी दी है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर अंजाम बुरा होगा। आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस चौकी शिवरामपुर में दबाव बनाकर हमलावरों के मध्य समझौता लिखा लिया है। पीड़ित ने सौंपे गए पत्र में हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की फरियाद लगाई है।