फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी पावडर लाल मिर्च का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी पावडर लाल मिर्च का लिया नमूना
विज्ञापन

शहर की कई दुकानों में छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए सहायक आयुक्त खाद्य अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठानों, दुकानों में छापा डालकर खाने पीने की वस्तुओं को चेक किया। संदेह होने पर छह नमूने लिए गए। जिसको प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शहर के कालूपुर स्थित मसाले की निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। जिसमें मिलावट का संदेह होने पर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च नमूना लिया गया। शंकर बाजार स्थित चने, मूंगफली आदि की दुकानों को चेक किया गया। सिंघाड़ा पर रंग मिलने पर चेतावनी दी गई। कहा कि रंग मिलाकर सिंघाड़ा न बेचे। इस मौके पर जिला अभिहित अधिकारी शशि शेखर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कर्वी झनकार सिंह व मऊ के खाद्य इंस्पेक्टर लालजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें