फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन में उत्साह पर कैसे पहुंचे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मन में उत्साह पर कैसे पहुंचे स्कूल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानिकपुर। बारिश ने पाठा क्षेत्र के गांव के स्वच्छता अभियान की भी पोल खोल दी है। कई स्थानों पर आवागमन के अलावा स्कूल चले हम अभियान पर भी बट्टा लग रहा है। मारकुंडी स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में जलभराव होने से गांव के बच्चों की पढ़ाई बाधित है। बुधवार को बारिश का पानी विद्यालय के मार्ग पर भी भरा होने से पढ़ने पहुंचे बच्चे बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन

इस मामले में कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल से फोटो कुछ लोगाें तक पहुंचाई। क्षेत्र के अनुज हनुमत द्विवेदी ने इस फोटो को व्हाटसअप पर वायरल कर दिया। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर मामले की जानकारी दी। इस मामले में जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने बताया कि मानिकपुर एसडीएम संदीप वर्मा को संबंधित विद्यालय भेजकर जानकारी मांगी गई है। उधर, गांव पहुंचे एसडीएम ने सफाईकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से विद्यालय व उसके आसपास भरे बारिश के पानी को पाइप से हटवाकर रास्ता सही कराया। इसके बाद बच्चे स्कूल तक पहुंच सके। एसडीएम ने बताया कि प्रधान व सचिव से गांव में स्कूल तक सड़क न बनने की जानकारी मांगी गई है। साथ ही नाली बनवाकर सड़क बनवाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें