राजापुर(चित्रकूट)। नहरों का पानी टेल तक न पहुंचने और कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर जिलाधिकारी चिल्लीमल पंप कैनाल का निरीक्षण करने पहुंचे। सदर विधायक के साथ जिलाधिकारी ने आधा दर्जन गांव के लोगों से बातचीत की और सिंचाई-विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराएं। सोमवार को सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के साथ जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने गुरगौला से लेकर भदेदू तक संचालित नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान चिल्लीमल पंप कैनाल से जुड़े बिहरवां, सुरवल व दीवारी गांव के किसानों को लेकर नहर किनारे पहुंचे। किसानों ने बताया कि कभी बिजली की आपूर्ति न होने से नहर नहीं चलती तो कभी टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। जिस पर डीएम ने दोनों विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इस मौके पर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
किसानों की शिकायत पर नहर देखने पहुंचे विधायक-डीएम